ट्रक की टक्कर से मां-बेटी गंभीर घायल, ट्रामा सेंटर रेफर
सोनभद्र, जून 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सोमवार शाम ट्रक के धक्के से मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों स्कूटी से पुसौली से रॉबर्ट्सगंज कस्बे की ओर जा रही थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। करमा थाना क्षेत्र के तियरा गांव निवासी 29 वर्षीय वंदना त्रिपाठी पत्नी अवधेश त्रिपाठी, अपनी पुत्री नौ वर्षीय समीक्षा के साथ सोमवार की शाम करीब स्कूटी से राबर्ट्सगंज जा रही थी। इसी दौरान पंजाब नेशनल बैंक उरमौरा के पास सड़क पार करते समय ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.