ट्रक की टक्कर से महिला गंभीर
गाज़ियाबाद, जून 19 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मसूरी थानाक्षेत्र में बाजार जा रही एक महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर है। घटना के करीब 13 दिन बाद पीड़िता के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। भूड़गढ़ी निवासी पंकज कुमार ने मसूरी थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि मां राजवीरी बीते पांच जून को बाजार जा रही थीं। जब वह बस स्टैंड के पास पहुंचीं तो एक ट्रक चालक ने वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मां सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मां को संभाला और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल उपचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.