उरई, अप्रैल 1 -- आटा। आटा थाना क्षेत्र के कहटा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई थी। बताया गया कि अज्ञात ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...