पीलीभीत, अप्रैल 6 -- पीलीभीत। पीलीभीत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर अमरिया के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हादसा हाईवे पर थाना अमरिया क्षेत्र के एक ढाबे के समीप सोमवार शाम पांच बजे हुआ। सितारगंज की ओर से आ रहे बाइक सवार दंपति को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला का सिर बुरी तरह से कुचल गया जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पुलिस को दी गई तो थाना अमरिया पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी 45 वर्षीय नाजमा बेगम के रूप में हुई जबकि बाइकचला रहा ना...