हमीरपुर, मार्च 29 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बा निवासी भाजपा नेता दिग्पाल सिंह चंदेल का परिवार शनिवार को मां विंध्यवासिनी माता के दर्शन करने गिरवा बांदा गया हुआ था। देर रात पूरा परिवार बांदा से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से होकर खन्ना टोल प्लाजा से नेशनल हाईवे 34 में उतरा और कस्बे में आ रहा था। रात करीब 11.30 बजे फैक्टरी एरिया में पुलिस चौकी के समीप कार में तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। कार के एयरबैग खुल जाने से कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से भाग निकला। कार में भाजपा नेता की पत्नी रानी सिंह चंदेल, पुत्र मानवेंद्र सिंह चंदेल, बहू बबीता सिंह चंदेल, नाती राघव सिंह, नातिन आराध्या सिंह व यशिका सिंह चंदेल सवार थे। सभी सुरक्षित बच गए है। कार को ...