फतेहपुर, फरवरी 28 -- हुसेनगंज। डलमऊ मार्ग पर शनिवार सुबह एक ट्रक ने बाइक सवार चाचा भतीजी को टक्कर मार दी। जिसमें भतीजी की मौके पर मौत हो गई। वहीं चाचा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश शुरु कर दी है। गोविंदपुर थाना कल्यानपुर निवासी रामखेलावन निषाद अपनी भतीजी लक्ष्मी देवी पुत्री कल्लू निषाद को बाइक से लेकर आ रहे थे। तभी डलमऊ की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मी देवी की मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं रामखेलावन निषाद को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। थाना प्रभारी आलोक पांडेय ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.