कौशाम्बी, दिसम्बर 22 -- पइंसा, हिन्दुस्तान संवाद। फतेहपुर के थरियांव में सोमवार की भोर में वृद्धा को इलाज के लिए लेकर जा रहे परिजनों की बोलेरो में ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई, जबकि बोलेरो में सवार छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज फतेहपुर के सिटी अस्पताल में चल रहा है। वृद्धा की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। पइंसा थाना क्षेत्र के अनेठा गांव की इकरामुल निशां (60) पत्नी नियाज अहमद की रविवार की रात करीब दो बजे अचानक तबियत खराब हो गई। सीने में तेज दर्द था। इससे परिजन परेशान हो गए थे। रात में वृद्धा को कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराने के लिए बोलेरो चालक दिलीप पुत्र बर्फीलाल को बुलाया गया। बोलेरो में वृद्धा को बैठाकर उनका बेटा एहसान उल्ला, चांदबाबू, गुड्डू, राजिया बेगम, नाती तौसीफ अहमद कानपुर जा रहे थे। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.