ट्रक की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत, दोस्त घायल
कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर संवाददाता। महाराजपुर के नवोदय नगर फ्लाईओवर पर गुरुवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत हो गई, जबकि साथी घायल है। बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम भिजवाया। बर्रा-8 के वरुण विहार निवासी सुनील सिंह का 25 वर्षीय बेटा आदित्य सिंह सचेंडी के भैरमपुर निवासी अपने दोस्त हिमांशु के साथ बुधवार रात महाराजपुर प्रेमपुर मोड़ स्थित एक बारात में गए थे। गुरुवार तड़के करीब चार बजे दोनों दोस्त बुलेट से घर के लिए निकले थे, तभी नवोदय नगर फ्लाइओवर पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हैलट लेकर गई, जहां कुछ देर इलाज के बाद आदित्य की मौत हो गई। वहीं परिजनों ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.