बलिया, फरवरी 16 -- रसड़ा (बलिया)। रसड़ा-मऊ मार्ग पर गढ़िया रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार की सुबह करीब दस बजे तेज रफ्तार बाइक की ट्रक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार संविदा बिजली कर्मचारी की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों वाहनों को कब्जा में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान उनके मोबाइल के जरिए हुई। गड़वार थाना क्षेत्र के भरतीपुर (ताखा) निवासी व सलेमपुर (नगरा) बिजली पावर पर संविदा पर कार्यरत बिजली कर्मचारी 28 वर्षीय पवन कुमार बाइक से मऊ की ओर से रसड़ा की तरफ आ रहे थे। तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक गढ़िया रेलवे क्रासिंग पार करके मऊ की तरफ जा रही ट्रक (ट्रेलर) में जा भिड़ी। हादसे में पवन गंभीर रूप से घायल हो गए। ...