लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- कस्बा चौराहे पर मोहम्मदी तरफ से आ रही ट्रेक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मितौली पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घायल को डायल 112 से इलाज को सीएचसी गोला भेज दिया। जहां हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मितौली क्षेत्र के कस्बा भीखमपुर चौराहे पर लालपुर निवासी 25 वर्षीय विमलेश अवस्थी अपनी बाइक से गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। मोहम्मदी तरफ़ से आ रहे ट्रक की जोरदार टक्कर से बाइक चालक गंभीर घायल हो गया। वहीं बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक चालक मुनप्सर पुत्र मुगले आजम नरा थाना मंशूपुर जिला मुजफ्फरनगर ने बताया कि ट्रक कोल्ड ड्रिंक लेकर मुजफ्फरनगर से बिहार के पटना जा रहा था। मौके पर पहुंची मितौली पुलिस ने ट्रक व चालक को कब्जे में लेकर गंभीर घायल को डायल 112 से इलाज को सीएचसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.