ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी जख्मी
गंगापार, जून 24 -- रामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। औद्योगिक थाना क्षेत्र के पुरवा खास गांव में मंगलवार देर रात 2 बजे बारात से लौट रहे बाइक सवारों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से दौना जसरा निवासी 24 वर्षीय सोनू पुत्र चतुर भवन पटेल और उनके साथी रमेश पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी करछना पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद सोनू पटेल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रमेश पटेल को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए अन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल रमेश द्वारा पता बताने पर उनके परिजनों को भी सूचना दी गई। परिजन भी थोड़ी देर बाद रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.