रुद्रपुर, मार्च 26 -- जसपुर, संवाददाता। बाइक सवार मां-बेटे को पीछे से आए एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां को चोटें आई हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मामले में केस दर्ज नहीं हो सका था। गुरुवार को गांव टांडा अफजल, ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद यूपी निवासी 30 वर्षीय कपिल कुमार पुत्र रोहिताश सिंह अपनी मां को दवा दिलाने के लिए बाइक से जसपुर आ रहा था। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे भूतपुरी रोड स्थित बहादुर पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल कपिल को सामुदायिक स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.