ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भाई-बहन घायल
रामपुर, फरवरी 23 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि,बाइक पर सवार भाई-बहन घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के हरदासपुर कोठरा गांव निवासी रितिक अपनी बहन बब्ली और गांव निवासी दोस्त अजय के साथ गांव से अपनी रिश्तेदारी में धमोरा जाने के लिए निकला था। सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे तीनों की बाइक नैनीताल बाईपास पर भमरौआ रोड पर पहुंची तभी सामने से आते ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी,जिससे बाइक पर सवार अजय कुमार (22) की मौत हो गई,जबकि बाइक पर सवार रितिक और बब्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। घटना के् बाद ट्रक चालक मय ट्रक के फरार हो गया। घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.