अंबेडकर नगर, सितम्बर 28 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर-न्योरी मुख्य मार्ग पर गोहनरपुर के पास बाइक और ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की जहां मौत हो गई वहीं बाइक पर सवार उसके दो अन्य दोस्त गम्भीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि सीमावर्ती जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के अचलीपुर निवासी अंकुर पाण्डेय 25 पुत्र मुन्ना पाण्डेय अपने साथी प्रवेश पाण्डेय 23 पुत्र संतोष पाण्डेय निवासी अचलीपुर और आजम अली 26 पुत्र कौशर अली निवासी गोरथानी के साथ स्प्लेंडर बाइक से आलापुर थाना क्षेत्र के लखमीपुर स्थित ननिहाल जा रहे थे। जैसे ही तीनों गोहनरपुर के पास पहुंचे थे, तभी बाइक समेत तीनों की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। जिससे मौके पर ही अंकुर पाण्डेय की मौत हो गई। वहीं प्रवेश पाण्डेय और आजम अली गंभीर रूप से घायल...