ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक और युवती की मौत
जौनपुर, जुलाई 2 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। सरपतहां थाना क्षेत्र के पिपरौल गांव के पास बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक और महिला की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक बुधवार को दिन में लगभग ग्यारह बजे थाना क्षेत्र गंगौली गांव निवासी 20 वर्षीय गौरव वर्मा पुत्र सियाराम वर्मा तथा करनपुर, लंभुआ सुलतानपुर निवासी 24 वर्षीय नेहा वर्मा पुत्री संतराम वर्मा एक ही बाइक से शाहगंज की ओर जा रहे थे। पिपरौल गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस एम्बुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला ले गई। जहां चिकित्सक ने गौरव वर्मा को मृत घोषित कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.