इटावा औरैया, मार्च 29 -- नेशनल हाईवे पर कस्बा ओवरब्रिज के पास रविवार को ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार मां, बेटा और बेटी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए 50 शैया अस्पताल पहुंचाया, जहां मां और बेटे की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा किल्ली निवासी 20 वर्षीय ऋषि अपनी मां मिथलेश और 11 वर्षीय बहन जान्हवी के साथ रविवार दोपहर अपने गांव लौट रहे थे। इससे पहले वे अपने मामा की शादी में औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम भरसान गए हुए थे। जैसे ही उनकी बाइक नेशनल हाईवे पर कस्बा के ओवरब्रिज के पास पहुंची, पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मां मिथलेश सड़क से दूर जा गिरी, जबकि बेटा ऋषि...