फिरोजाबाद, अप्रैल 18 -- जसराना, एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर शुक्रवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। जहां परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। थाना एका के गांव नगला मदार निवासी 21 वर्षीय जीतू ठाकुर पुत्र विनोद ठाकुर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार सुबह वह बाइक से आगरा के गांव गुम्मट जा रहा था। एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर नूरपुर के निकट सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत टक्कर इतनी तेज थी कि वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख चालक ट्रक लेकर भाग निकला। घटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.