पीलीभीत, मार्च 25 -- पीलीभीत। पूरनपुर में धान की रोपाई करने जा रहे बाइक सवार मजदूरों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। घायल मजदूर को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र की चंदुइया कालोनी के रहने वाले भुजंग सरकार (50) पुत्र अशोक सरकार अपने साथ गोपाल सरकार (27) पुत्र अमल सरकार के साथ बुधवार सुबह कालाबोझ गांव में साठा धान की रोपाई करने जा रहे थे। मैगलगंज हाइवे पर घाटमपुर के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। उपचार के दौरान डॉक्टर ने भुजंग सरकार को मृत घोषित कर दिया। गोपाल सरकार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी लगते ही मृतक के पर...