श्रावस्ती, मई 23 -- श्रावस्ती, संवाददाता। एक ही बाइक से मजदूरी करने जा रहे बाइक सवार मजदूरों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भिनगा नगर स्थित मोहल्ला बारी निवासी सईद अहमद (55) पुत्र जहूर शनिवार सुबह अपने ही मोहल्ला निवासी सत्य कुमार (56) के साथ बाइक से कहीं मजदूरी करने जा रहा था। जैसे ही वह भिनगा में ही तहसील गेट के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे सईद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सत्य कुमार गंभीररूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और जाम की स्थिति बन गई। लोगों की ओर से हादसे की सूचना पुलिस...