लखनऊ, जनवरी 7 -- सरोजनीनगर में सैनिक स्कूल के गेट के पास बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बुआ-भतीजे की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय महिला भाई व भतीजे के साथ बाइक से बेटे के घर जा रही थी। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। सरोजनीनगर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आशियाना के सेक्टर-एम बिरहाना खेड़ा निवासी लल्लन चौरसिया की पत्नी कपूर कली चौरसिया (52) उन्नाव के असोहा निवासी भाई विजयपाल चौरसिया (40) के साथ बुधवार दोपहर बाइक से सरोजनीनगर के दरोगा खेड़ा स्थित बेटे अमित चौरसिया के घर जा रही थी। साथ में विजयपाल का 13 वर्षीय बेटा अंश भी था। बुधवार को कपूर कली, बेटे अमित व बहू सहित सभी को कान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.