मुरादाबाद, मई 1 -- मूंढापांडे/मुरादाबाद। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जीरो पॉइंट पर शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसके माता-पिता और छोटी बहन घायल हो गई। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार संभल जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के मिलक मनिहार निवासी अमजद (30) अपनी पत्नी मरजीना और दो बेटियों जिया फातिमा (6) और आदिवा नूरी (3) को लेकर अपनी ससुराल गोदी हमीरपुर गया था। शुक्रवार सुबह अमजद परिवार को लेकर बाइक से घर लौट रहा था। सुबह 9:30 बजे जीरो पॉइंट कट से पर करके संभल की ओर जा रहा था तभी पीछे से आये ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अमजद बाइक समेत सड़क पर गिर गया। हादसे में उसकी बेटी जिया फातिमा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमजद की पत्नी मरज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.