मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- सकरा, हिसं। सकरा थाना क्षेत्र के केशोपुर चौक के पास बरौनी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर सोमवार को अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पूर्व प्रमुख अनिल कुमार राम ने सड़क से उठाकर टेंपो से सकरा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी पहचान मधुबनी के अभिषेक कुमार के रूप में हुई। वह सकरा में संचालित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्मी बताया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.