हमीरपुर, फरवरी 27 -- राठ, संवाददाता। शादी समारोह में शामिल होने के बाद दो बाइकों से वापस घर लौट रहे पिता-पुत्र सहित तीन बाइक सवारों को गुरुवार की दोपहर थाना मझगवां के गिरवर मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पुत्र की मौत हो गई। जबकि पीछे से आ रही बाइक में सवार पिता और व एक अन्य घायल हो गया। जिन्हें गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया है। जनपद महोबा के महोबकंठ थाना अंतर्गत कनोरा गांव निवासी 50 वर्षीय चतुर कुशवाहा ने बताया कि वह अपने 30 वर्षीय पुत्र श्याम सिंह और भतीजे अमरचंद के साथ राठ कोतवाली के बिलरख गांव में पारिवारिक चाचा गड्डू की पुत्री की शादी में शामिल होने आए थे। गुरुवार दोपहर तकरीबन तीन बजे वह अपने भतीजे की बाइक से गांव लौट रहे थे। जबकि पुत्र श्याम सिंह अकेला ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.