पीलीभीत, फरवरी 12 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के गजरौला कलां निवासी गुरपेज सिंह पुत्र हरभजन सिंह ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह अपने पुत्र के साथ सात जनवरी को पीलीभीत किसी निजी कार्य से आए हुए थे। छतरी चौराहे के पास शाम पांच बजे वह अपनी बाइक रोककर खड़े हुए थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह और उसका पुत्र घायल हो गए। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद होमगार्ड के सामने ट्रक चालक ने उपचार कराने और बाइक सही करने की बात कही लेकिन बाद में मुकर गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.