कानपुर, अप्रैल 23 -- कानपुर देहात। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव के पास बुधवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिपालपुर निवासी पिता- पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वह लोग शादी के कार्ड मऊरानीपुर झांसी में देने के बाद वापस गांव आ रहे थे। उपचार के दौरान मेडिकल कालेज में पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र का गंभीर हालत में उपचार हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। महिपालपुर गांव के रहने वाले 45 साल के कप्तान सिंह के पुत्र दीपक की 7 मई को शादी है। वह मऊरानीपुर झांसी में अपनी ससुराल में बेटे की शादी का कार्ड देने गए थे। उनके साथ में उनका पुत्र दीपक भी गया था। बुधवार देर रात वहां से वापस आते समय कानपुर झांसी हाई-वे पर भेागनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव के पास तेज रफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.