ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र रेफर
बदायूं, मई 31 -- दिल्ली से मजदूरी करके गांव लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक समेत ट्रक के नीचे फंस गए। राहगीरों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में दोनों घायलों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई, जबकि बेटे का इलाज चल रहा है। हादसा बिनावर थाना क्षेत्र में बरेली-आगरा राजमार्ग पर बिनावर से पहले स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। गांव बिंदुलिया के रहने वाले 55 वर्षीय रामविलास अपने 28 वर्षीय बेटे यशपाल के साथ बाइक से दिल्ली से वापस घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- डंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल, बरेली रेफर जैसे ही वे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.