इटावा औरैया, फरवरी 27 -- इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बिरारी गांव के पास शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया गया है कि दंपति बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे, तभी बिरारी गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...