ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक घायल
भागलपुर, जुलाई 23 -- सबौर (भागलपुर), संवाददाता। लोदीपुर थाना क्षेत्र के गोराडीह-भागलपुर मुख्य सड़क पर जमसी के पास बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे एक ट्रक ने बाइक सवार दो महिलाओं और एक युवक को टक्कर मार दी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। एक महिला की मौके पर मौत हुई जबकि घायल पुरुष का इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अन्य घायल महिला का मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान गोराडीह थाना क्षेत्र के पीथना गांव निवासी मो. अफरोज (40 वर्ष) और मोबिना खातून (55 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में सास और दामाद हैं। गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय साईना खातून मो. अफरोज की पत्नी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खाली ट्रक लोदीपुर थाना की ओर से आ रहा था, जबकि बाइक सवार तीनों जमसी की ओर से आ रहे थे। मोड़ पर ट्रक ने गलत साइड से आकर बाइक को ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.