ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
हरदोई, अप्रैल 1 -- हरपालपुर। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर सतौथा गांव के पास मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में भदार निवासी ओम शरण (25) और राहुल (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद राहुल की हालत गंभीर देखते हुए उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.