कन्नौज, मार्च 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जीटी रोड हाईवे पर फर्रुखाबाद चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी सुखवीर 40 वर्षीय व निगोह खास गांव निवासी विश्राम 32 वर्षीय दोनों राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। रविवार की सुबह वह गुरुद्वारा वाली गली में नाला बना रहे थे। वह नाश्ता करने के लिए नगर के फर्रुखाबाद चौराहे पर बाइक से गए थे। जैसे ही वह फर्रुखाबाद चौराहे पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.