बाराबंकी, मार्च 28 -- फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम इसेपुर रेलवे क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे ठोकर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर बैठी दो महिलाएं सड़क पर जा गिरी। ट्रक दोनों को रौंदता निकल गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक मासूम बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। ड्राइवर ट्रक लेकर भाग निकला। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों मृतका देवरानी-जेठानी थीं। जनपद सीतापुर अंतर्गत थाना महमूदाबाद क्षेत्र के ग्राम रमद्वारी निवासी इंद्रजीत वर्मा अपनी पत्नी खुशी वर्मा (18), भाभी पिंकी देवी (28) और तीन वर्षीय भतीजी बिट्टू के साथ बाइक से थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में ग्राम पिपरौली अपनी बीमार मौसी को देखने जा रहे थे। फतेहपुर-सिहाली मार्ग पर स्थित ग्राम इसेपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण सभी वहीं रुक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.