कानपुर, दिसम्बर 27 -- कानपुर। रावतपुर में गमी में जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लखीमपुर के धौरहरा गुडरिया निवासी राकेश, राजू व अरुण कानपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। घायलों के अनुसार राकेश की मौसी कल्याणपुर में रहती हैं। उनकी मौत की खबर पर वह लोग बाइक से अंतिम संस्कार में जा रहे थे। छपेड़ा पुलिया से आगे बढ़ने पर पीछे से आए एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने तीनों को हैलट में भर्ती कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.