भागलपुर, मार्च 14 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि घोघा थाना क्षेत्र में एनएच-80 पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज, भागलपुर रेफर कर दिया।घायलों में ममलखा निवासी तूफानी तांती की पत्नी पूजा कुमारी (22), उनका एक वर्षीय पुत्र आयांस तथा चांयटोला कैथपुरा निवासी सिंटू कुमार (20) शामिल हैं।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार घोघा से ममलखा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में पूजा कुमारी का दाहिना पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बाइक चालक सिंटू कुमार और एक वर्षीय आय...