बांदा, जुलाई 2 -- नरैनी।ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चार भाई बहन घायल हो गए। दो को मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। मध्यप्रदेश के पन्ना जिला के पिलाई थाना अजयगढ़ निवासी अनिल कुमार पुत्र प्रहलाद अपने दो भाइयों और बहन के साथ बाइक से बरौली गांव गया था। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे वापस लौटते समय नरैनी-करतल मार्ग में नहरी गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे चारो लोग सड़क पर गिर कर लहूलुहान हो गए।सूचना मिलने पर करतल चौकी पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी पहुंचाया।अस्पताल के चिकित्सक ने 9 वर्षीय अमित और 25 वर्षीय अनिल वर्ष को गम्भीर अवस्था मे मेडिकल कालेज रेफर किया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: अलग-अलग जगहों पर हादसे में तीन घायल 20 वर्षीय संदीप , 15 वर्षीय मानसी का अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया है। दुर्घटना के बाद...