पीलीभीत, मार्च 10 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम हरकृष्णापुर निवासी रोहित कुमार ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि छह मार्च को उसके पिता कांता प्रसाद गजरौला क्षेत्र ​स्थित अपनी ससुराल बाइक से गए थे। गढ़ा चौकी के पास पहुंचते ही पीलीभीत की ओर से रहे ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए पिता की बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उनको शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक के ​खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...