शामली, मार्च 9 -- शामली। ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक मार दिए जाने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को शामली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है। क्षेत्र के गांव कुरमाली निवासी हामिद पुत्र माजिद गत रविवार देर शाम किसी कार्य से जनपद मुजफ्फरनगर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह तितावी के निकट पहुंचा तो इसी दौरान सामने से चले ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक मार दिए। जिससे बाइक सवार हामिद ट्रक में जा लगा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों की मदद से शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां परिजन भी मौके पर पहुंचे। हामिद की हालत नाजुक बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...