ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
कानपुर, जुलाई 7 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा टोल के पास मंगलवार दोपहर मे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके पारिजनों को सूचना देकर दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को भर्ती कर उपचार शुरू किया।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौर गांव के रहने वाले छोटेलाल मसवानपुर कानपुर में रहने वाली अपनी बुआ के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। मंगलवार दोपहर बाद वह रूरा थाना क्षेत्र के भारापुरवा गांव में रहने वाले अपनी मौसी के लड़के अमित पुत्र अजय के साथ बाइक से वापस घर आ रहे थे। कानपुर-औरैया हाईवे पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा टोल के पास उनकी बाइक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.