ट्रक की टक्कर से बहन की मौत, भाई घायल
गाजीपुर, मार्च 13 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर मरदह थाना के मटेहु पुलिस चौकी के पास शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बहन की मौत हो गई। वहीं भाई की हालत गंभीर है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिरनो थाना क्षेत्र के बिरनो गांव निवासी संजय राजभर अपनी विवाहिता बहन साधना राजभर को मऊ इलाज कराने के लिए गए थे। दवा दिलाकर वह बाइक से घर लौट रहे थे। मरदह थाना के मटेहु पुलिस चौकी के पास पहुंचे थे कि मऊ से ही आ रहे ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार भाई-बहन सड़क पर दूर जा गिरे। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे में साधना राजभर की मौके पर ही मौत हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.