ट्रक की टक्कर से बच्ची गंभीर घायल
दुमका, जून 7 -- दलाही, प्रतिनिधि। साहिबगंज-गोविंदपुर स्टेट हाइवे पर मसलिया थाना क्षेत्र के गोबरामोड़ के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा कुमारी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार दुमका की ओर से आ रही ट्रक के टक्कर मारने के बाद मौके से भागने की कोशिश की। चालक ने वाहन को लहरजोरिया के पास सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया। घायल बच्ची को परिजनों और ग्रामीणों ने निजी वाहन से फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल दुमका में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। वह पिछले 6 घंटे से बेसुध है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मां पातो देवी ने बताया कि बच्ची की हालत चिंताजनक है। पिता राजकिशोर राय मजदूरी के लिए मणिपुर गए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.