बिजनौर, मार्च 11 -- बिजनौर। शहर कोतवाली के बक्शीवाला रोड पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने सूचना पर ट्रक को बैराज रोड से पकड़ लिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर कोतवाली के गांव बक्शीवाला निवासी वीनू (35) पुत्र कुंवर सिंह मंगलवार की देर राम मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था। बताया जाता है कि जब वह घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर पहुंचा, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से वीनू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फरार ट्रक चालक की तलाश करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.