गंगापार, अप्रैल 27 -- भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा भारतगंज में रविवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया, जिससे पेड़ के साथ-साथ पास से गुजर रहे बिजली के तार भी धराशायी हो गए। हादसे से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई।मध्य प्रदेश से भारतगंज होकर मांडा रोड की ओर जा रहा ट्रक अचानक गलत दिशा में दाहिनी ओर मुड़ गया और बेवफा चाय की दुकान के सामने स्थित पेड़ से जोरदार टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पेड़ जड़ से उखड़ गया तथा उसके संपर्क में आए बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक में तेल लदा हुआ था। जो सड़क पर फैल गया। भारतगंज के जेई प्रशांत श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत कर टूटे तारों की मरम्मत कराई और एक घंटे में ही विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.