ट्रक की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत
सोनभद्र, मई 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बट गांव के समीप शुक्रवार तड़के अज्ञात ट्रक की चपेट में एक पीआरडी जवान की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल के मोर्चरी हाउस पहुंचाया। मऊ जनपद के हसनपुर जजौली निवासी प्रभाकर पांडेय पुत्र रामचंद्र पांडेय पीआरडी जवान के पद पर तैनात थे और वर्तमान में उनकी ड्यूटी अनपरा थाने में लगी थी। शुक्रवार सुबह करीब 4:20 बजे वह राबर्ट्सगंज से वाराणसी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बट गांव के पास हाईवे पर किसी अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना डायल-112 पर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जवान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर पहुंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.