मथुरा, जून 7 -- थाना हाइवे अंतर्गत बाबा जय गुरुदेव आश्रम के समीप शुक्रवार रात खड़ी पिकप में ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके चलते पिकप चालक की मौत हो गयी, जबकि साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज घायल उपचार को भर्ती कराया है। शुक्रवार रात करीब दस बजे जयगुरुदेव बाबा मंदिर से समीप दिल्ली से आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर पिकप का टायर पंचर हो गया था। बताते है कि चालक ने हाइवे किनारे गाडी खड़ी कर टायर बदल रहा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए पिकप में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- कंटेनर की टक्कर से ट्राली पलटी, हेल्पर की दबने से मौत इसके चलते पिकप चालक समेत दो घायल हो गये। इस दौरान रोड पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिये भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने सचिन...