रांची, दिसम्बर 8 -- चान्हो, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर स्थित पकरियो पुल के पास सड़क हादसे में पिकअप वैन चालक 42 वर्षीय राजकुमार महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल चालक हजारीबाग जिले के केरेडारी के निवासी बताए जा रहे हैं। यह घटना रविवार को दिन के लगभग 11 बजे की है। चालक राजकुमार महतो सब्जी लदी पिकअप वैन लेकर कुड़ू की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक के चेसिस ने वैन को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पोल से जा टकराया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.