ट्रक की टक्कर से पल्लेदार की हुई मौत
फतेहपुर, जून 26 -- बिंदकी। कस्बा के महरहा रोड बाईपास चैराहा स्थित मुरादपुर मोड़ पल्लवी गेस्ट हाउस के पास ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ पल्लेदार रामनारायण निवासी मुरादपुर गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद गंभीर घायल अधेड़ को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां देर तक उपचार के बाद पल्लेदार ने दम तोड़ दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि मृतक सब्जी मंडी में पल्लेदारी करता था, साइकिल से मंडी जाते वक्त हादसे का षिकार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.