संवाददाता, अगस्त 25 -- अंबेडकरनगर जिले की सीमा पर मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरुहपुर के पास मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मि‌झौड़ा चीनी मिल से चीनी लादकर शाहगंज की ओर जा रहा एक ट्रक स्कूल बस से टकरा गया। टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गए। हादसे के वक्त स्कूल बस में करीब 20 बच्चे सवार थे। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मालीपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से स्कूल बस में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।स्कूल बस पलटने से 20 बच्चे बाल-बाल बचे गनीमत रही कि हादसे में स्कूल बस में सवार सभी 20 बच्चे बाल-बाल बच गए। बच्चों को सुरक्षित देख पुलिस के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों...