प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- जामताली। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी 24 वर्षीय सौरभ सिंह, 28 वर्षीय गुड्डू सिंह के साथ रविवार को किसी काम से जामताली गए थे। जामताली से बाइक से दोनों घर जा रहे थे। बीरापुर मार्ग पर जरगोइया गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में सौरभ के सिर और शरीर में गंभीर चोटे आईं और गुड्डू सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में दोनों घायलों को सीएचसी रानीगंज भेजा गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बिगड़ती हालत देखकर डॉक्टरों ने सौरभ को मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.