लातेहार, मार्च 30 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 में एक ट्रक द्वारा दो बिजली पोल को क्षतिग्रस्त कर देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं बिजली आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र अंधेरे में डूब गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-2 निवासी सह अधिवक्ता प्रदीप उपाध्याय के घर के सामने यह घटना घटी। बताया जा रहा है कि एक ट्रक पास के गोदाम में सीमेंट अनलोड कर बाजार टांड़ मार्ग से वापस लौट रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर ट्रक ने सड़क किनारे लगे दो बिजली पोल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों पोल क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर लगते ही बिजली तारों से चिंगारी निकलने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सुरक्षा के मद्देनजर लोग घरों से बाहर निकल आए और कुछ समय के लिए इलाके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.