गाजीपुर, अगस्त 10 -- गाजीपुर (सैदपुर)। थाना क्षेत्र के औड़िहार तिराहा स्थित वाराणसी गोरखपुर हाइवे पर रविवार की देर रात हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयो की मौत हो गई। वहीं एक चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक एक बाइक से वाराणसी के कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव दर्शन करने जा रहे थे। औड़िहार तिराहे पर बाइक अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार डंपर में टकरा गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल सभी को सैदपुर सीएचसी भेजवाया। सूचना मिलते ही सैदपुर सीएचसी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी के मुताबिक खानपुर थाना क्षेत्र के उच्चौरी झरगावा गांव निवासी 26 वर्षीय राजू यादव पुत्र फूलचंद यादव अपने चचेरे भाई 25 वर्षीय आकाश यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव और 25 वर्षीय लालू यादव पुत्र संजय यादव व गांव के ही दो अन्य मित्रों के साथ रविवार की देर रात दो बुलेट बाइ...