फिरोजाबाद, मई 1 -- जसराना-एटा मार्ग पर गुरुवार को हुए हादसे में बुलेट पर सवार एक दंपति तथा उसकी दुधमुंही बच्ची की ट्रक के रौंदने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिवारीजनों के हवाले कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही ससुराल पक्ष के शादी वाले परिवार और युवक के परिवार में कोहराम मच गया। हादसा थाना जसराना के अंतर्गत ग्राम सुरौला के समीप का है। थानान्तर्गत ग्राम नगला पटिया निवासी 28 वर्षीय अजय पुत्र प्रेमपाल सिंह बुलट द्वारा अपनी ससुराल थाना अलीगंज जनपद एटा के गांव भरमई जा रहा था। यहां उसे साले के लड़के के शादी समारोह में भाग लेना था। यह भी पढ़ें- बेटी की डोली उठने से पहले उठ गई पिता की अर्थी बुलट पर उसकी 25 वर्षीय पत्नी ओमश्री तथा चार महीने की पुत्री सृष्टि भी थी।बुलेट जैसे ही सुरौला के समीप पहुंची वैसे ही परिवार को ट्रक ने रौं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.